-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में हाथरस के गांव बूलगढ़ी निवासी पीड़ित परिवार को रविवार से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा प्राप्त हो जाएगी। देश की सर्वोच्च अदालत ने इसके आदेश जारी किए थे। जवानों की तैनाती से पहले शनिवार को रामपुर की 239 वीं बटालियन के कमाण्डेंट यहां पहुंचे। रविवार से सीआरपीएफ सुरक्षा का जिम्मा संभाल लेगी।

सीआरपीएफ के कमांडेंट मनमोहन सिंह दोपहर में कोतवाली चंदपा पहुंचे और सीओ सादाबाद से काफी देर वार्ता की। इसके बाद जवानों के ठहरने के स्थल को देखने के लिए निकले। चंदपा के आसपास कई विद्यालयों व महाविद्यालयों का स्थलीय मुआयना किया। आखिरकार तय हुआ कि रोहई गांव के कॉलेज में जवानों का पड़ाव होगा। इसके बाद चंदपा कोतवाली के इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह के साथ कमांडेंट पीड़िता के गांव बूलगढ़ी पहुंचे।

इंस्पेक्टर ने सीआरपीएफ के जवान को दी जानकारी
गांव के बारे में इंस्पेक्टर ने जानकारी दी। हर रास्ते के बारे में बताया। पीड़िता के घर व आसपास की भी जानकारी दी। पीड़िता के घर पहुंचकर उन्होंने यहां पुलिस व पीएसी की सुरक्षा को जाना। छत से किस प्रकार निगहबानी हो रही है, इस बारे में पता किया।

पीड़ित परिवार के हर सदस्य से इंस्पेक्टर ने कमांडेंट से मुलाकात कराई। पीड़ित परिवार से उन्होंने बात की। जानकारी ली कि अभी तक की सुरक्षा से वे संतुष्ट हैं या नहीं। निजी सुरक्षागार्ड के रूप में तैनात पुलिसवालों के बारे में भी कमांडेंट ने जानकारी ली। कमांडेंट के संग मौजूद चंदपा इंस्पेक्टर ने बताया एक कंपनी में 80 सुरक्षाकर्मी हैं। करीब दो दर्जन महिला सुरक्षाकर्मी भी यहां तैनात होंगी। रोहई के एक महाविद्यालय में सुरक्षाकर्मी ठहरेंगे।

क्या है पूरा मामला?

हाथरस जिले के चंदपा इलाके के बुलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को 4 लोगों ने 19 साल की युवती से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। पुलिस ने बाद में शव गांव लाकर रात को जला दिया। इस मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे। हालांकि पूरे मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाथरस गैंगरेप कांड की पीड़िता के परिवार का जिम्मा आज से सीआरपीएफ के जिम्मे होगी। इसके लिए जवान बूलगढ़ी गांव पहुंच गए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oK9906