-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पाठकपुरा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है, क्योंकि युवक की जेब में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इस घटना के बाद पूरे घर में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि उरई के पाठकपुरा के रहने वाले युवक विजय ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बारे में तब जानकारी हुई, जब परिजन सुबह सो कर उठे और उन्होंने विजय को कमरे में फंदे पर लटकता हुआ देखा, तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर दल बल के साथ मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने युवक के शव को नीचे उतारकर तलाशी ली तो उसकी जेब में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताया, साथ ही उसने किसी को भी इसका जिम्मेदार नहीं ठहराया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामले की जांच में जुटी है कि आखिर युवक ने क्यों आत्महत्या की है।। वहीं जवान बेटे की मौत से पूरे घर में मातम छाया हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के जालौन में एक युवक ने अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35WmidU