उत्तर प्रदेश के शामली में पांच साल की बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। इस क्षेत्र में एक गांव की रहने वाली बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया है। लेकिन अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
यह है पूरा मामला
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच साल की बच्ची शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस का युवक आया और उसको ले जाकर उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने बच्ची को साथ में लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जल्द आरोपी होगा गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने कहा कि एक मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। जिसमें पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पीड़ित परिवार का दूर का रिश्तेदार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31jLVEa