-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार को जमीन विवाद में एक युवक को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। इस दौरान पीड़ित की पत्नी और बेटा भी झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही। है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

जमीन के एक टुकड़े को बढ़ा विवाद

मामला थाना साढ़ थाना क्षेत्र के गांव चिरली गांव का है। गांव में होरीलाल अपनी पत्नी शांता देवी और पुत्र सत्यम के साथ रहता है। होरीलाल का पड़ोस में रहने वाले राजू सिंह राणा से आए जमीन विवाद होता रहता है। शनिवार रात एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौच और विवाद होने लगा और देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि राजू सिंह राणा ने पास में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला और बोरे को पेट्रोल से भिगो दिया। इसके बाद घर के दरवाजे पर चारपाई पर बैठे होरीलाल के ऊपर पेट्रोल से भीगा बोरा डालकर उसमें आग लगा दी। इस दौरान पत्नी और बेटे सत्यम शोर मचाने लगे और आग को बुझाने का प्रयास किया। जिसमें मां और बेटे दोनों झुलस गए।

पीड़ित की अ‌वाज सुनकार आग पर काबू पाया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने झुलसे होरी लाल और उसकी पत्नी व बेटे को अस्पताल भेजा। जहां पर होरीलाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होते ही एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव और नर्वल एसडीएम रिजवाना साईद समेत घाटमपुर, बिधनू, महराजपुर व नर्वल थाना के पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए राजू सिंह राणा के साथ उसकी पत्नी और पुत्र को भी गिरफ्तार कर लिया है।

क्या बोले एसपी ग्रामीण?

एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोपी पक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो कानपुर की है। पुलिस ने झुलसे दंपती व उनके बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H9OUYT