उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रविवार रात एक शिव-हनुमान मंदिर के 40 साल के सेवादार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामला चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव का है। युवक रात में मंदिर परिसर में ही सो रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस बलि के साथ आपसी रंजिश के बिंदु पर पड़ताल कर रही है।
मंदिर के दरवाजे पर पड़ा था शव, चारों तरफ फैला था खून
धौरहरा गांव निवासी मुन्ना पासी (40 साल) गांव में बने शिव-हनुमान मंदिर की साफ-सफाई व देखरेख का काम करता था। रविवार रात वह अपने तीन दोस्तों के साथ सोने के लिए मंदिर गया था। लेकिन सोमवार सुबह जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे तलाश किया। इस दौरान उसका शव मंदिर की चौकठ के पास पड़ा हुआ मिला। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। चारों तरफ खून फैला हुआ था।
कालीन बुनाई का काम करता था मृतक
घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी अजय सिंह ने भी मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल की। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है। बताया कि मृतक कालीन फैक्ट्री में कालीन बुनाई का काम करता था। तीन दिनों से काम पर नहीं गया था। अपने दोस्तों के साथ रात में सोने के लिए आया था। इसके अलावा गांव में दूसरे से उसकी रंजिश की बात भी प्रकाश में आ रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k6sUfI