-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

चुनावों में नेता अपनी जीत के लिए हर हथकंडे अपनाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को देवरिया जिले में देखने को मिला। यहां सदर विधानसभा सीट पर भाजपा से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराने वाले पूर्व विधायक जन्मेजय सिंह के बेटे अजय कुमार सिंह एक कार्यक्रम में फूट-फूटकर रोने लगे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस मौके पर अजय कुमार ने कहा कि भाजपा को एक खास जाति से लगाव है, लेकिन उन्हें सभी जातियों का समर्थन मिल रहा है।

हाथ जोड़े रहे और रोते रहे उम्मीदवार अजय कुमार।

सुभासपा ने अजय को दिया अपना समर्थन

बीते शुक्रवार को नामांकन कराने के बाद अजय कुमार उर्फ पिंटू सिंह क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को उनके कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) जैसी कई पार्टियों ने उन्हें अपना समर्थन दिया। इस दौरान भाजपा से आहत अजय कुमार फूट-फूटकर रोने लगे। वे हाथ जोड़े हुए काफी देर तक कार्यक्रम रोते हुए नजर आए।

अजय ने कहा था- मैं अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए लड़ रहा

बीते शुक्रवार को अजय कुमार ने सदर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। तब उन्होंने कहा था कि मैं पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। जनता ने उनके पिता को 2022 तक के लिए चुना था, मगर पार्टी ने उनके साथ विश्वासघात किया। अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए हर हाल में चुनाव लड़ूंगा। फैसला जनता के ऊपर है कि वह मेरा अधिकार देती है या नहीं।

बता दें कि उपचुनाव में अजय कुमार का टिकट लगभग तय माना जा रहा था, मगर भाजपा ने डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को यहां से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद से ही अजय ने बागी तेवर अख्तियार कर लिया है।

सदर सीट पर सभी पार्टियों के उम्मीदवार ब्राह्मण

देवरिया सदर सीट पर सभी प्रमुख पार्टियों ने ब्राह्मण उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने जहां सत्यप्रकाश को टिकट दिया है, वहीं सपा ने ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, बसपा ने अभय नाथ त्रिपाठी और कांग्रेस मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
देवरिया सीट से अजय कुमार ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jdWE9i