-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

फ्लैट रेट पर बिजली देने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के बुनकर आंदोलित हैं। अब इस पर भी सियासत शुरू हो गई है। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को चिट्ठी लिखी है। जिसमें बुनकरों की समस्याओं को उठाया है। कहा कि बुनकरों को फ्लैट रेट पर पर बिजली देने की योजना को फिर से बहाल किया जाए। उन्होंने यह भी लिखा है कि वाराणसी के बुनकर परेशान, दाने-दाने को मोहताज हैं।

कठिन दौर में सहायता करे सरकार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चिट्ठी में लिखा है कि मेरी जानकारी में आया है कि पिछले कुछ समय से वाराणसी के बुनकर बहुत ही परेशान और हताश हैं। पूरी दुनिया में मशहूर बनारसी साड़ियों के बुनकरों के परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। कोरोना महामारी और सरकारी नीतियों के चलते उनका पूरा कारोबार चौपट हो गया है, जबकि उनकी हस्तकला द्वारा सदियों से उत्तर प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार को इस कठिन दौर में उनकी पूरी सहायता करनी चाहिए।

सीएम को याद दिलाया अपनी सरकार का काम

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को याद दिलाया कि यूपीए सरकार ने 2006 में बुनकरों के लिए फ्लैट रेट पर बिजली देने की योजना लागू की थी। मगर आपकी सरकार यह योजना खत्म करके बुनकरों के साथ बहुत नाइंसाफी कर रही है। सिर्फ इतना ही नहीं बुनकरों ने मुझे बताया कि मनमाने बिजली बिल के खिलाफ जब वे हड़ताल पर गए तो सरकार ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया। सरकार के प्रतिनिधि ने उन्हें भरोसा भी दिलाया कि उनकी मांगें मान ली जाएंगी। लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान करने का कोई प्रयास नहीं हुआ है।

महासचिव प्रियंका गांधी ने तीन प्रमुख मांगें

  • फ्लैट रेट पर बिजली देने की योजना बहाल की जाए।
  • फर्जी बकाया के नाम पर बुनकरों का उत्पीड़न तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
  • बुनकरों के बिजली कनेक्शन न काटे जाएं। जो बिजली के कनेक्शन कट गए हैं, उन्हें तत्काल जोड़ा जाए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो वाराणसी की है। पिछले साल प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा की थी, तब उन्होंने काशी के बुनकरों से भी मुलाकात की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TvZ0py