-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में शनिवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने एक चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगी है। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस के अलावा तीन खोखा और एक बिना नंबर की स्कूटी बरामद की गई है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसने पूछताछ में 12 से अधिक छिनैती की घटनाओं को कारित करने का जुर्म कबूल किया है। वह शहर के मीरापुर का रहने वाला है।

घायल बदमाश की तलाशी लेते पुलिसकर्मी।

रोकने के प्रयास में झोंका फायर

दरअसल, शनिवार रात यमुनापार के नैनी कोतवाली पुलिस व एसओजी यमुनापार टीम अरैल बांध रोड से होते हुए डीपीएस स्कूल के समीप देवरख गांव के सामने जैसे ही पहुंची, तभी एक स्कूटी सवार एक संदिग्ध दिखाई दिया। उसे रोकने के लिए पुलिस टीम ने प्रयास किया तो वह पुलिस पार्टी पर फायर झोंकने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में दाखिल कराया है। उसकी पहचान अतरसुइया मीरापुर निवासी अनुपम शर्मा (29) पुत्र दिलीप शर्मा के रूप में हुई।


12 दिन में आईजी के रिश्तेदार समेत 12 महिलाओं से हो चुकी है चेन स्नैचिंग
नैनी कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की बाढ़ आ गई थी। पिछले दिनों बदमाशों ने आईजी प्रयागराज केपी सिंह के रिश्तेदार सुधा सिंह पत्नी विक्रम प्रताप सिंह निवासी विश्व बैंक कालोनी, नैनी के घर में घुसकर चेन छीन ली थी। तभी से पुलिस एक्टिव हुई थी। चेन स्नेचिंग की बात करें तो बदमाशों में बीते 12 दिनों में चेन छिनैती की 12 घटनाएं कर चुके थे। जिससे कानून व्यवस्था के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे थे। पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है।


छिनैती की घटनाओं पर लगेगी लगाम
एएसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश काफी शातिर है। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि नैनी क्षेत्र में छिनैती की घटनाएं बढ़ गई थी। इस गिरफ्तारी से बदमाशों की हरकत पर रोक लगेगी। इसके साथियों को भी तलाशा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो प्रयागराज की है। यहां पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद जमीन पर पड़ा बदमाश।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k8Ml6M