-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

भोपाल के हबीबगंज इलाके में 17 साल की एक नाबालिग से उसके 37 साल के सगे जीजा ने दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को मुंह बंद नहीं रखने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने पत्नी की मदद के लिए नाबालिग साली को एक महीने पहले कानपुर से यहां बुलाया था। उसके बाद से ही वह मौके की तलाश में था। पीड़िता ने अपनी बहन के साथ आरोपी जीजा पर एफआईआर दर्ज कराई।

हबीबगंज पुलिस के अनुसार 17 साल की नाबालिग मूलत: कानपुर की रहने वाली है। वह पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसकी बड़ी दीदी का ससुराल हबीबगंज में है। करीब 1 महीने पहले उसके जीजा बृजेश ने उसे यहां बहन की मदद के लिए बुला लिया था। तब से वह दीदी और जीजा के साथ ही रह रही थी। नाबालिग ने आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे वह घर पर अकेली थी।

बहन और दूसरे लोग बाहर गए हुए थे। इसी दौरान जीजा आया और उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर लिया। मेरे कुछ कहने के पहले ही उन्होंने मेरा मुंह दबा दिया और जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उन्होंने धमकाते हुए कहा कि अगर दीदी को इस बारे में कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। देर शाम जब दीदी घर पहुंची, तो उसने उन्हें सबकुछ बता दिया। रात करीब 10 बजे पीड़िता ने अपनी बहन के साथ थाने पहुंचकर एफआईआर कराई। पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal Girl Rape Case Update | Madhya Pradesh 17 years old minor Girl Rape In Bhopal TT Nagar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k8ZzAG