-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि चचेरे भाइयों में आपस में मामूली विवाद के बाद बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के लोगों ने हमला कर एक पुलिस कांस्टेबल, उसकी मां और उसकी बहन की निर्मम हत्या कर दी।

वहीं सूचना पर मिलने पर आईजी, डीएम और एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर इन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य घटाएं. व इस पूरे मामले में पुलिस ने अभी तक तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है। वही बाकी हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस कांस्टेबल, उसकी मां और बहन की निर्मम हत्या
पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौडी इलाके का है. जहां देर रात बांदा के रहने वाले प्रयागराज में तैनात कांस्टेबल अभिजीत वर्मा, उसकी मां रमावती और उसकी बहन निशा वर्मा की उसके ही चचेरे भाइयों ने हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, लगभग आधी रात को अभिजीत के परिवार के लोगों और उसके चचेरे भाई शिवपूजन और अन्य अन्य लोगों से जूठे चावल फेंकने को लेकर कहासुनी होने लगी इसी दौरान उसके चचेरे भाइयों ने अचानक लाठी, डंडों और धारदार हथियार से इन पर हमला कर दिया। घर के अंदर घुसकर इस लोगों की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारियों को मिली तो मौके पर आईजी के. सत्यनारायण, डीएम आनंद कुमार व एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा भारी पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए. वहीं 3 लोगों को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है।

मृतक कांस्टेबल की बहन को गाली देने को लेकर हुआ था विवाद
चचेरे भाइयों में आपस में विवाद में हुई इतनी बड़ी वारदात के दौरान बीच बचाव में घायल हुए मृतक कांस्टेबल अभिजीत के साथी दिलीप ने बताया कि अभिजीत के चचेरे भाइयों ने कल उसके घर की तरफ जूठा चावल फेंक दिया था। जिसको लेकर जब उसकी बहन ने मना किया तो उसके चचेरे भाई शिवपूजन ने उसकी बहन के साथ गाली गलौज की थी। जिस पर अभिजीत को जब पता चला तो उसे डांटा और इस मामले की चौकी में भी शिकायत की। उसी बात की खुन्नस को लेकर इन लोगों ने अभिजीत के परिवार पर हमला कर दिया और जब मैंने बीचबचाव किया तो हमलावरों ने मुझे भी लाठी डंडों से पीट दिया।

खाने के बचे जूठे चावल को लेकर हुआ था विवाद
पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौडी मोहल्ले में एक देर रात परिवार के चचेरे भाइयों में आपस में झगड़ा हो गया था। उसी में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल है व उसकी मां और बहन है। वहीं इस पूरे मामले में अभी हमने 3 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के बांदा में शुक्रवार देर रात को एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में एक सिपाही, उसकी मां और बहन शामिल हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36UjsGV