-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में देहात कोतवाली इलाके में अज्ञात बदमाशों ने होटल(ढाबा) मालिक व पूर्व ग्राम प्रधान राजेश यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलहरा मोड़ पर अज्ञात मोटसाइकिल बदमाशों ने रात करीब साढ़े आठ बजे होटल व्यवसायी व पूर्व प्रधान राजेश यादव को उस समय गोली मार दिया जब वह अपने होटल से वापस घर जा रहे थे।गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश यादव को तत्काल जिला अस्पताल ले कर पहुंची ।जहाँ पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुये डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने घटना के सम्बंध में जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि गोली से घायल होने पर जिला अस्पताल लाया गया है।घटना कैसे घटी जांच की जा रही है।जिला अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि सीने में दाहिने तरफ गोली मारी गयी है।घायल राजेश यादव समाजवादी पार्टी से भी जुड़े है। बरकछा के पास उनका होटल(ढाबा) है जिसका संचालन भी वह खुद करते है। वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मिर्जापुर के कोतवाली देहात इलाके में शुक्रवार देर रात एक ढाबा मालिक राजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/394om6W