-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के इटावा में बसरेहर थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच रास्ते पर दुकान बनवाने को लेकर हुए पथराव और फायरिंग का वीडियो सामने आया है। दरअसल, यहां अमृतपुर धाम सेंगर नदी के पास शुक्रवार को एक दबंग व उसके साथियों द्वारा रास्ते पर दुकान बनवाने को लेकर बवाल हो गया। ग्रामीणों व दबंगों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले और हवाई फायरिंग हुई। खास बात यह लोग पुलिस के सामने भी पथराव करते रहे। पथराव में चार लोग घायल हुए हैं। इस दौरान बरेली मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से स्थिति संभाली है।

रास्ते के विवाद में हुआ बवाल

बसरेहर थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में ग्रामीणों का खेतों में जाने का एक पुराना रास्ता है। इस पर एक पक्ष शुक्रवार को जबरन कब्जा कर दुकान बनवाने लगा। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। मौके की नजाकत समझते हुए राहगीर भी जहां-तहां ठहर गए। सूचना पाकर SDM सदर सिद्धार्थ, CO सैफई आलोक प्रसाद, CO भरथना चंद्र और पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तो भगदड़ मच गई। फिर भी लोग छतों से पथराव करते रहे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों पर नियंत्रण पाया। पथराव से कौशल किशोर, निर्मल देवी, मनोज, जगदीश घायल हो गए।

18 नवंबर को होगा समस्या का समाधान

SDM सदर सिद्दार्थ ने बताया कि रास्ते का विवाद लंबे समय चल रहा है। 18 नवंबर को पैमाइश कर रास्ते के विवाद का निराकरण किया जाएगा। वहीं, थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों के 50 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो इटावा की है। शुक्रवार को यहां बसरेहर थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3noQAx0