-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पूर्व विधायक होराम सिंह के बड़े बेटे महेश (30) की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज पाकर परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़े तो देखा कि महेश का शव जमीन पर पड़ा था। खुर्जा नगर कोतवाली प्रभारी डॉक्टर एमके उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है।

प्रभारी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त दोनाली बंदूक को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि महेश ने खुद को गोली मारी या किसी ने हत्या की है। जांच जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक महेश।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kvMqlp