-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बलिया में छेड़खानी के विरोध में आग के हवाले की गई लड़की जिंदगी व मौत से जूझ रही है। लड़की का 75 फीसदी शरीर झुलस चुका है। उसके शरीर में इंफेक्शन फैल चुका है। उसका इलाज वाराणसी के बीएचयू के बर्न वार्ड में चल रहा है। इस प्रकरण में आरोपी शोहदे पर आईपीसी की धारा 307, 326, 354D और पास्को एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

मौके पर पड़ताल करते पुलिस अधिकारी।

यह है पूरा मामला
दरअसल, दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात एक परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। देर रात करीब तीन बजे कक्षा 9 में पढ़ने वाली किशोरी (16) के चीखने की आवाज सुनकर परिवार वालों की नींद खुली तो नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। किशोरी छत पर थी। वह लपटों से घिरी थी। पिता व अन्य ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पिता का हाथ भी बचाव में झुलस गया। पीड़ित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे वाराणसी बीएचयू रेफर किया गया।

पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला कृष्णा गुप्ता किशोरी से छेड़खानी करता था। इस बात की शिकायत आरोपी के घर वालों से की गई थी। लेकिन वह अपने रवैये पर कायम रहा। आरोप है कि उसी ने रात में सोते समय किशोरी को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया।

मामला प्रेम प्रसंग का निकल सामने आया, जांच जारी

एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों से भी वार्ता की गई तो पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बलिया की पीड़िता का इलाज वाराणसी के बीएचयू में चल रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p8esXz