-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

राजधानी लखनऊ के पीजीआई इलाके के वृन्दावन कॉलोनी में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में वांछित अक्षय नाथ बंगाली समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ईस्ट चारू निगम ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार दो बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लग गई। पुलिस ने दो बदमाश को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश को पीजीआई में भर्ती करवाया गया। लेकिन इस दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सिपाही हाथ में ग्लूकोज का बोतल लिए और बदमाश पैदल चलकर अस्पताल में भर्ती होने पहुंचा था।


लूट और चोरी की वारदात में वांछित चल रहे थे पकड़े गए अपराधी
डीसीपी ने बताया कि बीते 2 नवंबर को बंथरा थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश की तलाश पीजीआई और बंथरा थाना की पुलिस को थी। शनिवार देर रात रात पुलिस को सूचना मिली दो बाइक सवार चार बदमाश पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौजूद हैं। उस क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग शुरू की। जिसकी सूचना के बाद दो बाइक सवार चार बदमाश क्षेत्र से भागने लगे। रास्ते में पुलिस को देख कर एक बाइक सवार तो बदमाश गाड़ी मोड़ कर दूसरी दिशा में भागा और दूसरा बाइक सवार दूसरी तरफ भागने लगा। पुलिस की टीम ने जब उनका पीछा किया तो एक बाइक सवार प्रभास ने पुलिस व फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जो झाड़ियों में जा गिरा। जिसे पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

दूसरे अन्य बदमाश को पकड़ लिया है। यह मुठभेड़ थाना पीजीआई अन्तर्गत सेक्टर 14 मेट्रो गोदाम के पास हुई है। बंथरा थाना क्षेत्र के निवासी अभय नाथ बंगाली कई मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसका दूसरा साथी कुंवर रावण को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य लोगों की तलाश में लगी है। कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बदमाशों को घायल कर दबोचने वाली टीम को 20,000 इनाम देने की घोषणा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो लखनऊ की है। घायल बदमाश को स्ट्रेचर तक नहीं मिला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I94yo2