-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

भीम आर्मी का 'टॉप 100' नाम का वॉट्सऐप ग्रुप प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर आ गया है। इस वॉट्सऐप ग्रुप की हाथरस कांड में महत्वपूर्ण भूमिका थी। जांच में भीम आर्मी पर ‘टॉप 100' की फंडिंग से लेकर दंगा भड़काने की साजिश में संदिग्ध भूमिका पाई गई है। ED की प्रारंभिक जांच में कई अहम जानकारी ‘टॉप 100' के बारे में मिली है जिसकी जांच चल रही है। ED पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंधित मामले की भी तफ्तीश कर रही है‚ जो इसी मसले पर काफी अहम मुद्दा है।

यूपी के हाथरस घटना के वक्त चार आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद जब चारों आरोपियों के मोबाइल-लैपटॉप को खंगाला गया तो उसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। सूत्रों के अनुसार‚ जानकारियों में सबसे महत्वपूर्ण है–भीम आर्मी टॉप 100 नाम का एक वॉट्सऐप ग्रुप। जिसमें PFI से जुड़े लोगों सहित कई अन्य संदिग्ध शामिल थे। उसी ग्रुप में शामिल लोगों द्वारा इन चारों में से तीन गिरफ्तार लोगों को निर्देश दिया जा रहा था। इसके साथ ही ये भी निर्देश दिया गया था कि वे लोग हाथरस जाकर वहां मुस्लिम–दलित समुदाय के लोगों को यूपी सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध–प्रदर्शन करने के लिए आधार तैयार करें।

चार लोग मथुरा से किए गए थे गिरफ्तार
8 अक्टूबर को मथुरा जिले में पुलिस ने चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके सहयोगी कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें मुजफ्फरनगर के रतनपुरी नगला गांव निवासी अतीक उर रहमान, केरल के मल्लपुरम बेगारा गांव निवासी सिद्दीकी, बहराइच के जरवल निवासी मसूद अहमद और यूपी के कोतवाली थाना घेर फतेह खान निवासी आलम शामिल है।

जातीय हिंसा भड़काने की साजिश का हुआ था खुलासा

आरोपियों से पूछताछ में जातीय हिंसा भड़काने की साजिश का खुलासा हुआ था। इसमें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का नाम भी सामने आया था। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एक चरमपंथी इस्लामिक संगठन है। इसका हेड ऑफिस दिल्ली के शाहीन बाग में है। यह संगठन नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में हुए दंगों में भी शामिल था। हाथरस की घटना के बाद रातों-रात बनाई गई वेबसाइट ‘जस्टिस फॉर हाथरस‘ के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर किया। शुरुआती जांच में पता चला था कि हिंसक प्रदर्शन के लिए एक संदिग्ध संगठन से वेबसाइट को फंडिंग मिली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाथरस कांड के बाद यूपी में माहौल बिगाड़ने की साजिश में भीम आर्मी का नाम भी सामने आ रहा है। इसको लेकर ईडी ने जांच शुरू कर दी है। फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o3YUTu