-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इनोवा कार रोडवेज बस में पीछे से जा घुसी। हादसे में इनोवा सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर ग्रेटर नोएडा के बीटा टू थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद इनोवा में सवार लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चार लोगों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा आने वाली लेन पर एचपी पेट्रोल पंप के पास जीरो पॉइंट से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले हुआ।

एक व्यक्ति की हालत गंभीर

इनोवा कार में बैठे पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इनोवा सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। घायल की पहचान प्रिंस पाल पुत्र रामजीत उम्र 22 वर्ष निवासी डबुआ कालौनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।

इस हादसे में मरने वालों की हुई पहचान

1. आशीष चौहान पुत्र प्रदीप चैहान निवासी 4 बी/4162 वसुंधरा गाजियाबाद

2. आलोक कुमार गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता निवासी 55 विलेज बसंतपुर इस्माइलपुर अमर नगर फरीदाबाद हरियाणा।

3. मणिगंदन मायकन देवकर निवासी मद्रासी पाडा स्टेशन रोड गणेश मंदिरा अल्हास नगर ठाणे महाराष्ट्र

3. फिरोज पुत्र मांगेलाल निवासी गढी विचित्र थाना जगदीशपुरा आगरा 9897278628



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के ग्रेटर नोएडा में शनिवार सुबह एक इनोवा कार ने पीछे से रोजवेज बस को टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33knRC0