मथुरा के प्रसिद्ध नंदगांव के नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। मंदिर प्रशासन की शिकायत पर सोमवार को फैजल खान और चांद मोहम्मद समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। इन सभी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। वहीं, मंदिर के सेवादारों ने हवन पूजन कर मंदिर का शुद्धिकरण किया। नंद बाबा मंदिर में 29 अक्टूबर को दो लोगों का फोटो वायरल हुआ था जिसमें वे नमाज पढ़ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक मंदिर में पहुंचने के बाद एक युवकों ने अपना नाम फैजल खान, मोहम्मद चांद, नीलेश गुप्ता और आलोक बताया। फैजल ने मंदिर के सेवायत पुजारी कान्हा गोस्वामी से दर्शन करने की बात कही और स्वयं को हिंदू मुस्लिम संस्कृति में विश्वास रखने वाला बताया और अपने मोबाइल से तमाम हिंदू संत-महंतों के साथ अपनी फोटो दिखाए।
सेवायत ने उनकी बात का मान रखते हुए दर्शन करने की अनुमति दी और वह दर्शन करके मंदिर के गेट नंबर 2 की ओर चले गए। कोविड-19 के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं थी। इसका फायदा उठाकर फैजल खान ने मंदिर परिसर में चांद मोहम्मद के साथ नमाज पढ़ने बैठ गए। इस दौरान साथी नीलेश गुप्ता और आलोक ने फोटो खींच ली। जिसे बाद में वायरल कर दिया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर साधु संतों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी ने थाना बरसाना में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर शिकायत की। पुलिस ने फैजल खान, चांद मोहम्मद समेत 4 लोगों पर धारा 153ए , 295 और 505 में केस दर्ज किया है। मन्दिर के सेवादारों ने मन्दिर को शुद्ध करने के लिए हवन पूजन भी किया। एसपी देहात श्रीश चन्द्र ने बताया कि इस मामले में थाना बरसाना में कान्हा गोस्वामी की शिकायत पर केस दर्ज कर किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34OmRXT