उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की रात खेल-खेल में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने मृतक के दोस्त पर हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है।
घर से बुलाकर ले गया था दोस्त
यह मामला एत्माउद्दौला इलाके के यमुना ब्रिज क्षेत्र का है। प्रकाश नगर निवासी आदिल रंगाई-पुताई करता था। सोमवार की रात उसे उसका दोस्त धर्मेंद्र बुलाकर अपने साथ अपने घर ले गया था। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि आदिल को गोली लगी है और उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां से आदिल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कराया गया। लेकिन मंगलवार तड़के आदिल की मौत हो गई। परिजनों ने धर्मेंद्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
आरोपी ने ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र वर्मा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ था। इस दौरान खेल-खेल में गोली चल गई, जो आदिल के गर्दन में लगी। आदिल को धर्मेंद्र ने ही अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस के पहुंचने पर धर्मेंद्र अस्पताल से लापता हो गया था।
विवेचना के अनुसार होगी कार्रवाई
एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि रिवॉल्वर धर्मेंद्र की थी, उसे जब्त कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे की विवेचना के अनुसार कार्रवाई होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mpkzVK