-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में एक 45 वर्षीय महिला की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि हमले में महिला की बेटी घायल हो गई। माना जा रहा है कि हमलावर महिला की बेटी का प्रेमी था, बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और कथित रूप से उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलसि ने यह जानकारी दी।

यह अपराध सोमवार शाम करीब 7.30 बजे हुआ जब बिलाल के रूप में पहचाने गए एक व्यक्ति ने शमा परवीन के किराए के फ्लैट में प्रवेश किया, जो अपनी तीन बेटियों के साथ वहां रहती थी।

पुलिस ने कहा कि बिलाल द्वारा शमा परवीन को गोली मारने से पहले शमा की बेटी मेहर के साथ बिलाल की तीखी बहस हुई थी। जब शमा ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, तो उसे भी गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल शमा की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बिलाल नंद नगरी का निवासी था। शमा का परिवार भी पहले नंद नगरी में रहता था। बिलाल, मेहर का एक कथित प्रेमी था और मेहर और उसकी मां शमा के साथ मनमुटाव दूर करने आया था।

शाहदरा के एडिशनल डीसीपी संजय कुमार सेन ने कहा, मेहर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि उसकी मां ने दम तोड़ दिया। आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Woman shot dead in Delhi's Mansarovar Park, daughter injured
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36mWjxU