-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी अब हरिद्वार और काशी की तर्ज पर गंगा आरती का रोजाना आयोजन किया जाएगा। अब कानपुर के अटल घाट पर गंगा आरती को भव्य बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं। कोविड-19 के नियमों को ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अटल घाट पर गंगा आरती का पहला ट्रायल किया। इस मौके पर 21 हजार दीप जलाए गए। इस भव्य नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी अटल घाट पहुंचे।

पंडित शिवाकांत मिश्रा ने विधि-विधान से गंगा आरती की। इस मौके पर यूपी के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, मेयर प्रमिला पांडेय और जिला प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद रहे। कानपुर में पहले विशेष पर्व पर ही गंगा आरती होती थी। देव दीपावली के मौके पर परमट घाट और सरसैया घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता था।

लगातार की जाएगी गंगा आरती
इस मौके पर सतीश महाना ने कहा कि बिठूर महर्षि वाल्‍मीकि और गंगा की वजह से जाना जाता है। बह्मखूटी बिठूर में है, जिसकी वजह से बिठूर विश्व में प्रसिद्ध है। अटल घाट पर दिव्य और श्रद्धासुमन के साथ पतित पावनी गंगा की आरती की गई है। मैंने कमिश्नर से कहा है कि यह कार्यक्रम प्रत्येक माह हो अगले 6 महीने तक। इसके बाद आरती का कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह हो और एक साल बाद प्रतिदिन गंगा आरती के कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी में कानपुर के अटल घाट पर अब प्रतिदिन गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसका ट्रॉयल शुक्रवार शाम को किया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V98wzA