-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

वाराणसी के जिला मुख्यालय पर आठ महीने से लापता मिर्जापुर निवासी व्यवसाई मुकेश मौर्या के परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। 17 मार्च को मुकेश मौर्या व्यवसाय को लेकर दालमंडी गया था। वापसी में लंका इलाके से वो रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों के द्वारा 11 लोगो पर नामजद मुकदमा भी दर्ज कराया गया, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज परिजन धरने पर बैठ गए। आलाधिकारियों ने किसी तरह समझा बुझा कर उनको वापस भेज दिया।

सांसद अनुप्रिया पटेल ने गंभीरता दिखाते हुए सीएम को पत्र भी लिखा

भाई राकेश मौर्या ने बताया कि आठ महीनों में हम लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी, एसएसपी समेत तमाम अधिकारियों को पत्र लिखा। लंका पुलिस ने मामले में कोई गंभीरता अभी तक नहीं दिखाई है। सांसद अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी को भी इस संदर्भ में पत्र लिखकर अवगत कराया है।

5 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट अपहरण में तब्दील हुई थी। परिजनों के अनुसार रोल कार्नर पर मुकेश मौर्या को संदिग्धों द्वारा कुछ खिलाया गया। सीसीटीवी फुटेज में मुकेश कुछ लोगो के साथ दिखाई पड़ रहा है। फुटेज में दिख रहे लोगो का भी पुलिस ने अभी तक पता नही लगाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
परिजन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत पुलिस के आलाधिकारियों को कई बार पत्र लिख चुके हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pc7Pnb