-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मंगलवार की रात कुछ रईसजादे दबंगों ने एक होटल पर जमकर हंगामा काटा। यह सबकुछ सदर बाजार थाने से चंद कदम की दूरी पर हो रहा था। दबंगों द्वारा होटल में तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। मारपीट करने वाले सत्ताधारी पार्टी भाजपा नेता के घर के बताए जा रहे हैं, यही कारण है कि सीसीटीवी में गुंडई देखने के बाद भी पुलिस ने आनन-फानन में रात में ही थाने में दोनों गुटों में समझौता करा देना मुनासिब समझा।

यह है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला थाना सदर बाजार के टाउन हाल के पास का है। यहां एक होटल पर रात में कुछ रईसजादे दबंग खाना खाने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि, खाना खाने आया एक रईसजादा दबंग सत्ताधारी नेता का बेटा है। अपने पिता के रसूख के चलते उसको पुलिस का भी कोई खौफ नहीं था। यही कारण है कि खाना खाने के बाद पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद दबंगों ने टेबल और कुर्सी और तोड़ी, होटल पर काम करने लोगों को पीटकर खुद को दबंग दिखाकर गुंडई का अहसास कराया। लेकिन दबंगो को यह नहीं पता था कि, वह सत्ता के चलते पुलिस से तो बच जाएंगे, लेकिन तीसरी आंख से कैसे बचेंगे? जिसमे वह कैद हो चुके हैं। फिलहाल घटना के बाद होटल स्वामी ने सीसीटीवी फुटेज को वायरल कर दिया, इधर पुलिस ने आनन-फानन में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया, ताकि सत्ता नेताओं के फोन आएं और थाने की पुलिस को शाबाशी मिल जाए।

इंस्पेक्टर बोले- समझौता हो गया

इस प्रकरण में सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि, होटल पर कुछ मारपीट हो गई थी, लेकिन दोनों में समझौता हो गया था। पुलिस कुछ भी कहे, लेकिन घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो शाहजहांपुर की है। मारपीट व तोड़फोड़ की पूरी घटना CCTV में कैद हुई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JOjmZs