-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। पूर्व एमएस डॉ ओपी उपाध्याय ने बीएचयू के कुलपति और रेक्टर पर कम्प्यूटर खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय के विजिटर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इससे पहले एमएस की नियुक्ति में धांधली का आरोप लगा भी पत्र लिख चुके है।

ढाई करोड़ रुपये से खरीदे कम्प्यूटर में धांधली का आरोप

डॉ उपाध्याय का आरोप है, 500 कम्प्यूटर की खरीद में बड़ा घोटाला किया गया है। बेकार पड़े पुराने आई 3 और आई 5 को खरीदा गया। जबकि विशषज्ञों ने इस जनरेशन के कम्प्यूटर को खरीदने से मना किया था। विशेषज्ञों द्वारा आई 7 खरीदने का राय दिया गया था।

आपत्ति जताने पर कम्प्यूटर सेंटर के समन्वयक को ही बदल कर चहेते को बिठा दिया गया। रेक्टर और कुलपति के शिकायत से बीएचयू में हड़कंप मचा है। पूरे मुद्दे पर बीएचयू की ओर से कोई बयान जारी नही हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पत्र पीएम मोदी, राष्ट्रपति, नीति आयोग, शिक्षा सचिव, कुलसचिव, कार्य परिषद के सदस्यों को भी पत्र भेजा गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38edPFF