-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आधी रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे व एक महिला शामिल है। जबकि चार लोग घायल हो गए। बेहतर इलाज के लिए घायलों को बरेली रेफर किया गया है।

किसी समारोह से वापस आ रहा था परिवार

शहर के सुरभि कॉलोनी के रहने वाले पत्थर व्यापारी वैभव अग्रवाल अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ किसी पार्टी से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी शहर के गहोनिया चौराहे के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार कनिशा अग्रवाल (7 साल), बेटी ईशानी अग्रवाल (5 साल) और पत्नी प्रिया अग्रवाल (35 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। कनिशा वैभव के एक मित्र की बेटी है। वहीं, मोना कोहली (42) की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जिनको हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया है। वहीं, पत्थर व्यापारी वैभव अग्रवाल, एकांश अग्रवाल, अमृतांश अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका पीलीभीत जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तीन का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

जिला अस्पताल के डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि 7 लोग घायल अवस्था में आए थे। इसमें तीन लोग मृत हालात में थे। मृतकों में 2 बच्चे और एक महिला शामिल हैं। साथ ही एक महिला मोना कोहली गंभीर रूप से घायल थीं। जिनको बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया है। वहीं तीन अन्य लोग भी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पोल से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। इसकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की स्पीड कितनी तेज रही होगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n5Ze3E