-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

छठ महापर्व शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। छठ पूजा के दूसरे दिन उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 6.39 बजे सूर्य के उदय होते ही घाटों पर जयघोष होने लगा। व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्‍य देकर मंगलकामना की। इस दौरान कई घाटों पर लोगों ने आतिशबाजी करके भी अपनी खुशी का इजहार किया।

कई श्रद्धालु नाच-गाकर खुशी मनाते नज़र आए। नदी और तालाबों में महिलाएं सुबह चार बजे से ही कमर भर पानी में खड़ी होकर सूर्योदय की प्रतीक्षा कर रही थीं। उनकी आंखें पूरब दिशा में आकाश की ओर टिकी थीं। सूर्योदय होते ही व्रती महिलाओं ने उन्हें दूध और जल का अर्घ्य देकर प्रसाद अर्पित किया। भगवान भाष्‍कर की आरती उतारी।

गोरखपुर में छठ पर्व मनाने के लिए घाटों पर जुटे श्रद्धालु।
गोरखपुर में छठ पर्व मनाने के लिए घाटों पर जुटे श्रद्धालु।

गोरखपुर जिले में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। आज इसी क्रम में गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र में छठ पर्व पर उमड़ा जनसैलाब कोरोना पर्व पर भारी पड़ा। शासन की तैयारी थानाध्यक्ष चौरी चौरा प्रमोद त्रिपाठी के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही थी परंतु उमड़े जन सैलाब के आगे सभी पस्त हो गए अभी भी हालात यह है। अभी तक पूरी दुनिया में कोरोना का कोई औषधीय दवा नहीं आई है बाजार में जो 100% सफलता का वादा करें। कई देशों की सरकारें परेशान हैं। जनता त्रस्त है।

छठ के दौरान पूजा पाठ करती महिलाएं।
छठ के दौरान पूजा पाठ करती महिलाएं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के गोरखपुर में सुबह का अर्घ्य देती महिलाएं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nNFkuf