-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

लखनऊ के हजरत गंज कोतवाली क्षेत्र के लाप्लास सरकारी आवास में शुक्रवार देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान चली गोली में एक युवक की मौत हो गई। समाजवादी पार्टी के MLC के फ्लैट पर शुक्रवार देर रात बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस दौरान पार्टी में मौजूद युवकों के बीच हुए बवाल के बाद पिस्टल छीनने में राकेश रावत नाम के युवक को गोली लग गई।

घायल युवक को KGMU के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। हजरत गंज इंस्पेक्टर का कहना है कि 4 युवकों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हजरत गंज इंस्पेक्टर ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि लाप्लास के आवास संख्या 201 जो शाहजहांपुर के MLC अमित यादव के नाम आवंटित है, वहां बर्थडे पार्टी हो रही थी। इसमें राकेश नाम के युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के वक्त पार्टी में पांच युवक मौजूद थे। इनमें मृतक राकेश रावत के अलावा विनय यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, आफताब आलम, पंकज सिंह शामिल है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे के करीब पांचों लोग फ्लैट पर पहुंचे थे। पंकज सिंह इस आवास में पिछले 5 वर्ष से रह रहा है। आफताब आलम बियर खरीदकर लाया था। ट्रामा सेंटर से विनय ने 100 व 112 नंबर पर देर रात 1:51 फोन कर बताया कि राकेश रावत को गोली लगी है। राकेश किसी और को बंदूक दिखा रहे थे और इस दौरान खुद पर चल गई। इस दौरान राकेश घायल हो गए और उन्हें ट्रामा सेंटर लाया गया है।

दोबारा किया गया कॉल, बताई दूसरी बात
इसके बाद फिर विनय ने 112 नंबर पर दोबारा 1:56 बजे फोन करके बताया कि हंसी-मजाक के दौरान विनय के हाथ में मौजूद राइफल से फायरिंग हो गई, जिससे राकेश को गोली लग गई है। राकेश को अभी मौके पर ट्रामा सेंटर लाया गया है। 112 पर कॉलर विनय ने बताया कि उसके हालत की जानकारी उसे नहीं है। यह घटना दो-तीन घंटा पहले की है।

पुलिस की पूछताछ में बताई और कोई बात
मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पूछताछ में यह बताया था कि पिस्टल मृतक राकेश रावत लेकर आया था और विनय को उसने दिया था। विनय जब पिस्टल को चेक कर रहा था, तो उसी समय फायर हो गया। लेकिन पुलिस के द्वारा गहनता से पूछताछ करने के बाद यह जानकारी हुई कि पिस्टल पंकज की थी और उसके आवास पर पहले से मौजूद थी।

उसके पास एक पिस्टल एवं दो मैगजीन थी। बियर का नशा जब ज्यादा हो गया तो पंकज दूसरे कमरे में पिस्टल लेकर आया और राकेश उसे देखने लगा। इसके बाद पिस्टल विनय ने राकेश से मांगा, आपस में खींचतान होने लगी, तभी फायर हो गया। गोली राकेश को लग गई।

सपा MLC ने क्या कहा?
सपा MLC अमित यादव ने फोन पर कहा कि उनके जानने वाले पंकज सिंह फ्लैट पर रहते हैं। पंकज शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। शुक्रवार को बर्थडे पार्टी के दौरान ये घटना हुई है। MLC ने कहा कि अभी उन्हें बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। वो फिलहाल शाहजहांपुर में अपने घर में हैं।

क्या बोले अधिकारी
DCP सेंट्रल सोमेन वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पंकज की निशानदेही पर दूसरी मैगजीन और तीन कारतूस बरामद की गई है। गहनता से पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लखनऊ में शुक्रवार देर रात MLC के आवास पर गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/330rYTC