-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में मंगलवार को एक मकान में पति-पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी। दोनों की एक दो साल की बेटी भी थी। पड़ताल में जुटी पुलिस इसे सुसाइड का केस मान रही है। हालांकि अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी जांच चल रही है।

खेत में मकान बनाकर रहता था युवक

कोतवाली तालबेहट के खांदी ग्राम पंचायत के मजरा करीला निवासी लवकुश (22 साल) और उसकी पत्नी सीमा कुशवाहा (20 साल) का आज सुबह सात बजे तक सोकर नहीं उठे। कमरे में से दो साल की बेटी के रोने की आवाज आ रही थी। यह सुनकर परिवार वालों को अनहोनी की आशंका हुई। परिवार वालों ने दरवाजा खोला तो देखा कि लवकुश और सीमा के शव साड़ी से बने फांसी के फंदे से पर लटके थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई।


मृतक के पिता बाबूलाल कुशवाहा ने बताया कि लवकुश उसके चार पुत्रों में तीसरे नंबर का पुत्र था। कुछ सालों से वह अपनी पत्नी व पुत्री के साथ खेत पर कच्चे मकान में रह कर मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा था।उसने क्यों आत्महत्या की है, यह उन्हें नहीं पता है। 6 वर्ष पूर्व पुत्र की शादी सीमा से हुई थी।

गृह क्लेश का मामला सामने आया

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। गृह कलह के चलते आत्महत्या का कारण प्रतीत हो रहा है और वह मामले की जांच कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो ललितपुर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lElDoe