-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 नवंबर को देव दीपावली में शामिल होने आ रहे है। क्रूज से गंगा विहार करते हुए गंगा घाटों के दीपोत्सव को देखेंगे। इसके लिए गंगा के किनारों पर जेटी से दो ट्रैक बनाये जा रहे है। इस पर एसपीजी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। संत अवधूत भगवान राम घाट से ललिता घाट तक जाएंगे। यहां से वो काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचेंगे। इस दौरान जल मार्ग से करीब 6 किमी की यात्रा करेंगे।

दोनों जेटी के बीच से PM मोदी का क्रूज गुजरेगा

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बन रहे कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वापस जल मार्ग से राजघाट आकर दीपोत्सव का पहला दीप जलाएंगे। PM मोदी के गंगा यात्रा को देखते हुए अस्सी घाट और राजघाट के आगे पानी मे जाल डाला जाएगा। ताकि निचली सतह सुरक्षित रहे।

CM योगी ने राजघाट पर संक्षिप्त जनसभा का प्रस्ताव भी रखा है। उन्होंने ये भी निश्चित किया PM मोदी के दीप प्रज्वलन के बाद आस पास लोग भी दीपक जलाएंगे। मंच पर दोनों ओर कोई पर्दा नही होगा। जिससे गंगा का दृश्य PM मोदी देख पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
काशी यात्रा के दौरान PM मोदी सड़क मार्ग से करीब 35 किमी की यात्रा करेंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o1tkph