वैश्विक महामारी कोविड19 के ख़िलाफ चल रही जंग में कोरोना योद्धाओं की कहानियों में नई कहानी BHU से शनिवार को जुड़ गया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित सर सुन्दरलाल अस्पताल के कोविड वॉर्ड में भर्ती 103 वर्षीय मरीज़ शिवशंकर भारती ने कोरोना को मात दे दिया है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ललिता घाट निवासी राजराजेश्वरी मंदिर के महंत 103 वर्षीय महंत शिवशंकर भारती ने छह दिनों में जंग को जीता है।
भक्तों द्वारा पुणे से चार्टर प्लेन से लाया गया था
कोविड नोडल अधिकारी प्रो केके गुप्ता ने बताया कि मरीज़ को पुणे में एक अस्पताल में इलाज के दौरान कोविड-19 संक्रमण हो गया था। जिसके बाद उन्हें सर सुन्दरलाल अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती किया गया था, जहां उचित उपचार मुहैया कराया गया।
उत्तम चिकित्सकीय सेवा व देखरेख के परिणामस्वरूप मरीज़ ने अंततः कोरोना को मात दी, जिसके बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। वाराणसी में कोरोना के कुल मामले 20598 है। जिसमे 19822 लोग स्वस्थ हो चुके है। 341 मरीजों की मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ync2d