-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद एक ज्वलंत मुद्दा है। लेकिन औरैया में शनिवार को कुछ ऐसा हुआ जो नजीर बन गया। यहां अलग-अलग धर्मों के दो परिवारों की रजामंदी से मोहब्बत करने वाला जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। दिल्ली की रहने वाली रेशमा व औरैया के अमन ने बिधूना कस्बे में भगवान शंकर के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की और अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

साईं भगवान से आशीर्वाद लेते नवदंपती।

दिल्ली में परवान चढ़ा प्यार

दरअसल, बिधूना के पास एक गांव का रहने वाला अमन करीब एक साल पहले दिल्ली में नौकरी करने गया था। तब उसकी जान पहचान वहीं की रहने वाली रेशमा से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद रेशमा और अमन एक दूसरे को चाहने लगे। दोनों ने साथ जीने मरने के वादे किए। आखिरकार रेशमा और अमन ने शादी करने का फैसला कर लिया। इस पूरे प्रकरण की जानकारी जब दोनों के घर वालों को हुई तो दोनों परिवारों के लोग अपने-अपने बच्चों की खुशी के लिए राजी हो गए।

पिता ने कहा- बेटी की खुशी में हमारी खुशी

शनिवार की शाम विधूना में प्रसिद्ध भगवान शंकर के मंदिर में दोनों परिवारों की मौजूदगी में अमन और रेशमा ने हिंदू रीति रिवाज से अग्नि के फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए। नव दंपती को दोनों परिवारों ने आशीर्वाद दिया। लड़की के पिता सलीम ने कहा कि, उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। हम अपनी बेटी की खुशी में ही खुश हैं।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो औरैया की है। शादी करने के बाद मंदिर में नव दंपत्ति।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J4352z