-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 12 साल की बालिका के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता अपनी दादी के साथ जा रही थी, तभी उसे खेत में खींचकर चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी। जिस पर FIR दर्ज करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। SP नीरज जादौन ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पीड़िता के भाई पर सुलह का बनाया गया दबाव

यह मामला थाना गढ़मुक्तेश्वर का है। एक गांव निवासी महिला शनिवार की दोपहर 1 बजे अपनी 12 साल की पोती के साथ जंगल में लकड़ी काटने जा रही थी। दादी आगे चल रही थी, जबकि पोती पीछे चल रही थी। इसी दौरान अचानक बच्ची पीछे से लापता हो गई। करीब आधे घंटे तक महिला अपनी पोती को खोजती रही। इसी दौरान बालिका का भाई भी जंगल पहुंच गया। उसने खेत में कुछ युवकों को भागते हुए देखा, जबकि बहन नग्नावस्था में बेहोश पड़ी थी।

भाई, युवकों का पीछा करते हुए पड़ोस के उनके गांव पहुंच गया। आरोप है कि उस पर पंचायत के फैसले का दबाव बनाकर उसे तीन घंटे तक बैठाए रखा गया। भाई को डरा धमकाकर सुलह का दबाव बनाया गया। इसके अलावा पैसे का भी लालच दिया गया। परिवार रात को 9 बजे थाने पहुंचा और चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया

SP हापुड़ नीरज जादौन ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। बच्ची का मेडिकल कराया गया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37zmKRu