-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

राजधानी लखनऊ में शनिवार देर रात खुर्रमनगर चौराहे पर ट्रक की मामूली टक्कर लगने से कार सवार युवक हंगामा करने लगा। कार सवार युवक ने लाठी निकाली और ट्रक ड्राइवर को बीच चौराहे पर पीटने लगा। डंडा मारकर ट्रक का शीशा भी तोड़ दिया। करीब 20 मिनट तक कार सवार ने खूब हंगामा किया और गाली गलौज की। इससे सड़क पर भीषण जाम लग गया। वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस ने युवक और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने लाई। जहां पर हमलावर युवक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

चौराहे पर लगा जाम।

अचानक कार चालक ने मार दी थी ब्रेक

यह पूरा मामला इंदिरानगर थाना क्षेत्र के खुर्रमनगर चौराहे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुर्रमनगर चौराहे पर ट्रैफिक के बीच एक कार के पीछे-पीछे ट्रक चल रहा था। एकाएक कार सवार के ब्रेक मारने पर ट्रक की मामूली टक्कर लग गई। इस पर कार सवार आग बबूला हो गया। वह बाहर आया और कार में रखी लाठी निकालकर ट्रक ड्राइवर को खींचकर नीचे उतारा। सबसे पहले ट्रक का शीशा लाठी मारकर तोड़ दिया। उसके बाद ट्रक ड्राइवर को लाठी से जमकर पीटा।

ट्रक ड्राइवर हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, मगर कार दबंग युवक ने उसकी एक न सुनी। करीब 20 मिनट तक हमलावर युवक ने चौराहे पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार को हिरासत में लिया और ट्रक चालक को भी साथ लेकर थाने पहुंची।

ट्रक ड्राइवर की तहरीर पर केस दर्ज

इंस्पेक्टर ने बताया कि कार सवार की पहचान गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी मोहित के रुप में हुई है। वहीं, ट्रक चालक का नाम संतोष है। दोनों थाने पर हैं। ट्रक चालक की तहरीर पर कार सवार मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो लखनऊ की है। यहां खुर्रम नगर चौराहे पर शनिवार की रात कार सवार दबंग ने ट्रक ड्राइवर को डंडे से पीटा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mwhuCx