-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज पुलिस ने अंतर जनपदीय चोर गैंग में शामिल पांच चोरों को दबोचा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग सैंट्रो कार से रायबरेली व लखनऊ में शाम को मोहल्लों में घूमकर बंद पड़े घरों को चिंहित कर लेते थे। रात 10 बजे तक यह सुनिश्चित कर लेते थे कि किन घरों का अभी तक ताला बंद है, उसके बाद रात 12 बजे के बाद मौका मिलने पर घर का ताला सेंटर लॉक तोड़कर घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी करने पर मिले जेवरात को ले जाकर शिवमोहन वर्मा नामक सर्राफा व्यवसायी लखनऊ को बेच देते हैं। तथा प्राप्त रुपयों से अपना खर्च चलाते थे।

आज वर्कआउट करते हुए एसपी श्लोक कुमार ने मीडिया के सामने आरोपियों को खड़ा कराकर ये बातें बताई। पुलिस गिरफ्त में खड़े युवक शातिर चोर हैं और अब तक चोरी की कई बड़ी चोरी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एसपी के अनुसार गिरोह के तीन सदस्य सेंट्रो कार पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहे थे तो मामा चौराहे पर चेकिंग के दौरान शहर कोतवाली पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। इनके पास से लाखो के जेवरात व अवैध असलहे बरामद हुए हैं।

चोरी व लूट का सामान बरामद

एसपी ने बताया कि पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि इनके दो अन्य साथियों लखनऊ मे हैं, एसओजी टीम ने लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवध विहार वार्ड संख्या 3 से लूट व चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दे कि कोतवाली शहर पुलिस और स्वॉट टीम ने 18 दिसम्बर 2020 को संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग रात्रि गश्त के दौरान सेन्ट्रो कार सहित लूट व चोरी के सामान के साथ कोतवाली क्षेत्र के मामा चौराहा से पांच अभियुक्तों को लाखों का चोरी का माल जेवरात व अवैध शस्त्र आदि के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के सदस्य शातिर चोर है और उन्होंने अब तक शहर कोतवाली क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पांच लोगों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद पुलिस उनके अन्य साथियों को तलाश करने में जुट गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nybAlG