-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे आरक्षित वर्ग के ओबीसी तथा एससी वर्ग के अभ्यर्थियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव के आवास का घेराव किया। ओबीसी तथा एससी वर्ग के अभ्यर्थी सुबह 6 बजे से उनके आवास पर जमा हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को हटाकर इको गार्डन ले जाया गया। अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया कि, सोमवार तक बेसिक शिक्षा विभाग के मंत्री और अधिकारी सम्पर्क मामले का हल किया जाएगा।

कटऑफ लिस्ट में धांधली का लगा रहे हैं आरोप
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से आरक्षण तथा एमआरसी के साथ किया खिलवाड़ गया है। ओबीसी तथा एससी वर्ग की 7149 सीट जरनल वर्ग के अभ्यर्थियों को दे दी गई। ओबीसी तथा एससी वर्ग को उनका पूरा आरक्षण दे दिया गया। बेसिक शिक्षा विभाग ने जरनल वर्ग की तथा ओबीसी वर्ग की कटऑफ के बीच मात्र 0.38 मार्क्स के अंतर पर कैसी भर दी ओबीसी वर्ग की 18 हजार से अधिक सीटें हैं।

विभाग के अधिकारियों पर घोर लापरवाही का करने का लगाया गया आरोप
अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बरती इस भर्ती प्रक्रिया में घोर लापरवाही का आरोप है। बेसिक शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही की वजह से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के संविधान के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ हुआ है। 69000 पदों के सापेक्ष उत्तीर्ण हुए सभी 136602 अभ्यर्थियों पर लगा दी है।

इस भर्ती प्रक्रिया में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा 136602 अभ्यर्थियों पर एमआरसी लगाए जाने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। इस भर्ती प्रक्रिया में एमआरसी लगाई जानी थी सिर्फ 69000 पदों पर ना कि उत्तीर्ण हुए सभी 136602 अभ्यर्थियों पर शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3r9HoPT