-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा इलाके में मंगलवार को सड़क किनारे युवक का शव मिला। स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान रोहित के रूप में किया। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी जांच को पहुंची। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार अत्यधिक शराब का सेवन भी मौत की वजह हो सकती है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पंद्रह हजार रुपये उसके पॉकेट में था। जो मौके पर नही मिला है। रोहित के साथ कोई घटना घटी होगी।

मिठाई के दुकान पर रोहित काम करता था

मृतक रोहित दानापुर खगौल जनपद पटना बिहार का रहने वाला था। कुछ सालों से काशी में पत्नी अंजली और बहन दिव्या के साथ किराये के मकान में रहता था। पत्नी अंजली ने बताया कल शाम को पंद्रह हजार पॉकेट में रखकर मोबाइल खरीदने की बात कह कर निकले थे। उसके बाद लौटे नही। पड़ोसियों ने उनके मौत की खबर आज घर आकर दिया। एक लड़का कल बुलाने आया था। कौन था हम लोग नही जानते है। उनके साथ कुछ हुआ होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमकर शराब पीने के बाद केवल शर्ट पहन के सड़क पर ही नशे में लेट गया था। अक्सर नशे के हालात में कही भी सो जाया करता था। पड़ोसियों में ठंड से मौत की भी चर्चा रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hdxOH5