-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में थाना अतरौली क्षेत्र के दादो में एक युवक ने युवती से बलात्कार की कोशिश में नाकाम होने पर युवती पर आत्मघाती हमला करते हुए गोली चला दी। इसके बाद युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस युवक की तलाश में दबिश दे रही है।

जिले के अतरौली कोतवाली के थाना दादो इलाके के गांव जिरौली तेजपुर में एक युवती को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवती की मां का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने युवती को पकड़ कर जबरन बलात्कार करने का प्रयास किया। जिसका युवती ने विरोध किया तो युवक ने गुस्से में आकर युवती के गोली मार दी और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।

इधर, घायल युवती को परिजन व पुलिस मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने युवती को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं क्षेत्राधिकारी अतरौली प्रशांत कुमार के मुताबिक मामला पुराना रंजिश का बताया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अलीगढ़ के अतरौली में एक युवती के साथ जबरन बलात्कार का प्रयास का मामला सामने आया है। घायल युवती की मां का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने युवती को पकड़ कर जबरन बलात्कार करने का प्रयास किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pbSz8U