-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

ISL के खेले गए मैच में मुंबई सिटी एफसी ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई ने उड़ीसा एफसी को 2-0 से हराया। मुंबई की चार मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है और अब वह नौ अंकों के साथ पॉइंट टेबल में नंबर वन पर पहुंच गई है। वहीं उड़ीसा की टीम दसवें स्थान पर है।

पहले हाफ में दोनों टीमों मौके गंवाए

अपनी पहली जीत की तलाश में उतरी चौथे और मुंबई सिटी 19वें मिनट में गोल करने का मौका गंवा बैठी। वहीं 29वें मिनट में उड़ीसा के शुभम सारंगी पेनाल्टी एरिया में बॉल को हैंड कर बैठे और रेफरी ने मुंबई को पेनाल्टी दे दिया। नाइजीरियन फॉरवर्ड बार्थोलोमेव ओगबेचे ने 30वें मिनट में इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके मुंबई सिटी को 1-0 से आगे कर दिया।

45 वें मिनट में दूसरा गोल

मैच के 45 वें मिनट में मुंबई के रॉवलिन बोर्जेस ने बिपिन सिंह के क्रॉस पर हेडर गोल कर टीम को हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त दिला दी।

एफसी गोआ ने केरला ब्लास्टर्स को 3-1 से हराया

इगोर एंगुलों के दो और जॉर्ज ओर्टिज के एक गोल की बदौलत एफसी गोआ ने केरला ब्लास्टर्स को 3-1 से हराया। गोआ की ISL में यह पहली जीत है। चार मैचों में गोआ को तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इगोर ने मैच के 30 वें और 90 वें मिनट में टीम लिए गोल किया। जबकि ओर्टिज ने 52 वें मिनट में गोल किया। वहीं केरला ब्लास्टर्स की ओर से मैच के 90 वेें मिनट में विसेंट गोमेज ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ISL के खेले गए मैच में मुंबई सिटी एफसी ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ggXvWX