-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर ताजनगरी आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। PM मोदी नई दिल्ली से वर्चुअल तरीके से प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। जबकि CM योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी आगरा के PAC ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। आगरा मेट्रो ट्रायल दो साल में होना है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (UPMRC) के मुताबिक, इस पर 8 हजार करोड़ से अधिक खर्च आएगा। 30 KM लंबा रूट होगा।

आगरा में करीब तीन घंटे रहेंगे CM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में करीब तीन घंटे मौजूद रहेंगे। वे आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के अलावा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तमाम कार्यों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। ऐसे में अफसर भी अलर्ट हो गए हैं। मेयर नवीन जैन ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर सबसे पहले मेट्रो का काम शुरू होगा। इस दौरान शहर में जाम की समस्या पैदा न हो, इसके लिए इंतजाम किए जाएंगे।

8 हजार करोड़ रुपए से अधिक का आएगा खर्च

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट पर 8,369 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। 272 करोड़ रुपए से ताजगंज पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड पर स्टेशन बनाया जाएगा। 30 किमी लंबा मेट्रो ट्रैक होगा। साढ़े 22 किमी एलीवेटेड और साढ़े सात किमी अंडरग्राउंड ट्रैक बनेगा। 14 किमी सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक पहला कॉरिडोर होगा। 16 किमी आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दूसरा कॉरिडोर होगा। इसके अलावा PAC ग्राउंड में आगरा मेट्रो का पहला और कालिंदी विहार में दूसरा डिपो बनेगा। एत्मादपुर मदरा गांव में मेट्रो का कास्टिंग यार्ड बनाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JTmSSD