-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के अमेठी में मौलवी और उसके तीन साथियों पर घर में घुसकर मदरसे की एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप का आरोप लगा है। ये भी आरोप है कि सभी ने मिलकर छात्रा को नशीली दवा पिलाकर उसके साथ अश्लील कृत्य को अंजाम दिया। फिलहाल मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मौलवी और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मामला अमेठी के शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि हम मदरसे में पढ़ते थे। वहां कारी मौलाना मुझसे बदतमीजी से बात करते थे। जिसके बारे में हमने घर पर आकर शिकायत की तो घर वाले मेरे उनके पास शिकायत करने गए। इसके बाद 26 तारीख को जब मेरी अम्मी बाजार सब्जी लाने गई थी हम घर में अकेले थे। इसी दौरान चार आदमी हमारे घर पर आए। मुझे दवा पिलाया, जब हम बेहोश हो गए और दूसरे दिन मुझे होश आया। होश आने पर हमने घर वालों को पूरी बात बताई जिसमे दो लोगो को मैं पहचानती हूं।

गलत हरकतें करता था मौलवी
घटना पर पीड़िता की मां ने बताया कि एक साल पहले मेरी बेटी पढ़ने जाती थी गुलशने फातिमा मदरसे में। जहां मेरी बेटी से मौलाना गलत हरकतें करते थे। जब मैने मदरसे में शिकायत की तो हमको धमकी देकर भगा दिया और 26 तारीख को मेरी बच्ची घर पर थी। मैं बाजार गई थी तब मौलाना सहित 4 लोग घर पर आए और मेरी बच्ची के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। मेरे घर पहुंचने पर 4 लोग भागे जिसमे 2 लोगों को मेरी बच्ची पहचानती है। महफूज आलम का ही मदरसा है और कलीम कारी मौलाना हैं।

एसपी अमेठी दिनेश सिंह ने मामले पर बताया की तहरीर प्राप्त हुई है। थाने में पीड़ित के द्वारा इस पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और उसमें जो भी अभियुक्त हैं उनके गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय कर दी गई है। जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के अमेठी जिले में एक मौलाना ने एक युवती के साथ अपने साथियों के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपनी मां के साथ पीड़िता।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3r7trSq