-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में विकास के प्रोजेक्ट्स पर सियासी दलों के बीच क्रेडिट लेने की होड़ मची है। अभी तक पूर्ववर्ती सपा सरकार योगी सरकार पर पुराने प्रोजेक्ट्स पर भगवा रंग चढ़ाने का आरोप लगाती रही है, लेकिन अब इस विवाद में बसपा भी कूद पड़ी है। शुक्रवार को मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, ''गंगा एक्सप्रेस हो या जेवर में बनने वाला नया एयरपोर्ट अथवा विकास के अन्य प्रोजेक्ट, ये सब मेरी सरकार के हैं। जिस पर आज BJP सरकार अपनी पीठ थपथपाती रही है।''

मायावती ने प्रोजेक्ट्स के नाम भी गिनाए

मायावती ने कहा कि, जेवर में बनने वाला नया एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेस ये सभी बसपा सरकार में ही तैयार किए गए विकास के प्रख्यात मॉडल हैं। साथ ही मेट्रो एवं अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, कन्नौज सहित UP के प्रचीन व प्रमुख शहरों में बुनियादी जनसुविधाओं की नई स्कीमें व इनको रिकार्ड समय में पूरा करने का काम भी BSP का ही विकास माडल है, जो कानून द्वारा कानून के राज के साथ प्राथमिकता में रहा। जिससे सर्वसमाज को लाभ मिला।

बीते 8 साल में जो विकास हुआ, वो BSP की सोच का फल
साल 2012 में सरकार से जाने के बाद UP में जो कुछ भी थोड़ा विकास संभव हुआ है वे अधिकांश BSP की सोच के ही फल है। मेरी सरकार में ये काम और अधिक तेजी से होते अगर तब कांग्रेस की रही केन्द्र सरकार पर्यावरण आदि के नाम पर राजनीतिक स्वार्थ की अड़ंगेबाजी नहीं करती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बसपा प्रमुख मायावती।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p9o5Vf