-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी के आज 3 साल पूरे हो गए हैं। विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। अब दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

कोहली ने मैरिज एनिवर्सरी को लेकर सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का के साथ फोटो शेयर की। भारतीय कप्तान ने लिखा- तीन साल और जीवनभर का एक साथ।

पैरेंट्स बनने की खबर 2020 में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट बनी
27 अगस्त को विराट ने अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अनुष्का जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे को जन्म दे देंगी। इस पोस्ट को अब तक 6.44 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। विराट की यही पोस्ट 2020 में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट बन गई है। ट्विटर इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

ऑस्ट्रेलिया दौरा छोड़कर वापस आएंगे कोहली
भारतीय कप्तान कोहली फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। वनडे और टी-20 सीरीज के बाद विराट पहला टेस्ट मैच खेलकर भारत वापस आ जाएंगे। पहला टेस्ट 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड में खेला जाएगा। इसके बाद विराट पैटरनिटी लीव पर रहेंगे। BCCI ने विराट की लीव भी अप्रूव कर दी है।

हाल ही में अनुष्का ने की थी योगा की पोस्ट
पिछले हफ्ते ही अनुष्का ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो साझा की थी। फोटो में अनुष्का शीर्षासन करती नजर आ रही हैं और इसे सफल बनाने में उनके पति विराट कोहली मदद कर रहे हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। अब दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m54qnf