-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के KGMU में तैनात डॉक्टर का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वो हनी ट्रैप में फंसे थे। पुरुषों को झांसे में लेकर उनका अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले सेक्स एक्सटॉर्शन गैंग के दो सदस्यों को विभूति खंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने KGMU के डॉक्टर को अगवा करने वाली घटना का खुलासा किया है। गिरोह में शामिल एक युवती समेत चार लोग फरार हैं‚ जिन पर15 हजार का इनाम घोषित है।

गिरोह में शामिल युवतियां अपने साथियों के साथ जाती थी
पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर के अनुसार कि गिरोह में शामिल युवतियां अपने साथियों के साथ अलग–अलग शहरों व राज्यों में जाती थीं। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सचिन रावत उन्नाव हालपता सरदार नगर ठाकुरगंज व दिल्ली के कंजरवाला स्थित जे जे कॉलोनी निवासी कहकशा खान उर्फ निशू को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने कबूला है कि निशू की बड़ी बहन सना उर्फ तबस्सुम फातिमा केजीएमयू के दंत विभाग के डा. अखिलेश चौबे से पहले से परिचित थी।

सना के पति आदिल ने अपने साथी सचिन रावत‚ बलराम‚ प्रवेश तथा नजर अब्बास के साथ मिलकर डाक्टर को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई थी। बलराम व प्रवेश ओमेक्स बिल्डिंग फेज दो के फ्लैट नंबर–1404 में रहते थे। योजना के तहत एक दिसम्बर को आदिल की पत्नी सना ने अखिलेश को फोन किया था।

उसने बताया कि उसकी बहन निशू लखनऊ आई है और मिलना चाहती है। यह सुनकर डा. अखिलेश कार से ओमेक्स पहुंचे थे। निशू व अब्बास ने उन्हें रिसीव किया और फ्लैट में लेकर गए थे‚ जहां पहले से आदिल‚ सचिन‚ बलराम व प्रवेश मौजूद थे। आरोपितों ने उन्हें फ्लैट में बंधक बनाकर पीटा व 30 लाख रुपए फिरौती की मांग कर रहे थे।

डॉक्टर की जेब से छीन लिए 30 हजार रुपये, पिला दिया नशीला पदार्थ
एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि आरोपित अखिलेश की जेब में रखे 30 हजार व एटीएम छीन लिया। पिन नंबर गलत बताने पर अखिलेश को पीटा‚ नशीला पदार्थ पिलाया‚ जिससे वह बेहोश हो गए थे। ड़ाक्टर अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लीं और वह ब्लैकमेल करने लगे। परेशान ड़ा अखिलेश ने अपने साथी डा. संतोष राय से दो लाख उधार देने की मांग की थी। संतोष के तैयार होने पर आरोपित ड़ाक्टर को लेकर टेढ़ी पुलिया पहुंचे और वह वहां से भाग निकले और थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस ने KGMU के डॉक्टर को अगवा करने वाली घटना का खुलासा किया है। गिरोह में शामिल एक युवती समेत चार लोग फरार हैं‚ जिन पर15 हजार का इनाम घोषित है। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/344AWjf