-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रविवार रात एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड का वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक के परिवार ने 9 लोगों को नामजद करते हुए FIR दर्ज कराई है। तीन नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। हत्याकांड के बाद से गांव में तनाव है। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।

संजय बिंद।- फाइल फोटो

बाजार से लौटते समय अचानक हुआ हमला

यह वारदात अहरौरा थाना क्षेत्र के सरिया गांव की है। रविवार रात संजय बिंद (23 साल) बाजार से घर आ रहा था। इसी दौरान गांव के ही रामविलास ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडे, पत्थरों से संजय पर हमला बोल दिया। संजय को बुरी तरह पीटा गया। इससे वह घायल हो गया। शोर शराब होने पर लोग दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल संजय को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गांव की इसी गली में संजय की पीट-पीटकर हुई हत्या।

बिजली के खंभे को लेकर 5 माह पहले हुआ था विवाद

मृतक के पिता ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व विपक्षियों से बिजली के खंभे को लेकर विवाद हुआ था। इस बात से विपक्षी रंजिश मान रहे थे। उसी रंजिश में ये हत्या हुई है। पिता ने 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो मिर्जापुर की है। हत्याकांड की वजह से गांव में फोर्स तैनात की गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38m8dIa