-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

पांच दिन पूर्व आगरा के इंडियन ओवरसीज बैंक की रोहता ब्रांच में हुई 56 लाख के लूट प्रकरण का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस लूटकांड में घर का भेदी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निकला। पुलिस ने कर्मचारी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 32 लाख 20 हजार कैश भी बरामद किया है।

बरामद रुपए को पुलिस ने जब्त किया।

15 मिनट में लूटे थे 56 लाख से अधिक की रकम

दरअसल, थाना सदर क्षेत्र ग्वालियर हाइवे पर रोहता में इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्रांच है। यहां 15 दिसंबर की शाम 4:50 बजे डिप्टी मैनेजर विवेक यादव ने ATM में जाने जाने के लिए उन्होंने बैंक का शटर खोला। तभी गेट के पास खड़े दो लोगों ने पेट पर चाकू लगाकर बैंक के भीतर ले गए। इसके बाद पीछे से आए दो बदमाशों ने लूटपाट की थी। बैंक मैनेजर अनीता मीना ने इस बाबत थाने में 56.94 लाख रुपए लूट की FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

आगरा में लूट:15 मिनट में चार बदमाशों ने की इंडियन ओवरसीज बैंक से 56 लाख रुपए की लूट, पकड़ने के लिए 10 टीमें गठित

पुनीत ने जीत लिया था बैंक कर्मियों का भरोसा

जांच में बैंक में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुनीत पर शक गहराया। वह लंबे समय से बैंक में काम कर रहा था। उस पर बैंक के मैनेजर व अन्य स्टाफ आंख बंदकर विश्वास करते थे। जिसका फायदा उठाकर पुनीत ने अपने साथी ठाकुर दास के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। उसे गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से लूट की एक लाख रुपए की रकम बरामद हुई। पुनीत ने अपना जुर्म कबूल किया और लूटकांड में शामिल आरोपियों के नाम भी बताए। इसके बाद रविवार रात मलपुरा से रंजीत, ठाकुर दास, नीरज और रंजनी को गिरफ्तार किया गया। अभी सनी, बंटी, नरेंद्र और तेज सिंह फरार चल रहे हैं।

जेल में बंद एक कैदी ने पुलिस की मदद की

पुलिस ने जेल में बंद लुटेरों की भी इस लूटकांड के खुलासे के लिए मदद ली। इस दौरान जेल में बंद एक कैदी ने CCTV में दिख रहे एक बदमाश को पहचान लिया। इसके आधार पर पुलिस लूटकांड के खुलासे के करीब पहुंची। पुलिस के अनुसार, लुटेरे रोहता गांव भाग गए थे। इसके बाद वे सभी अपनी लोकेशन बदल रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो आगरा की है। पुलिस ने लूटकांड का अनावरण किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3auNMv3