-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार सुबह बस और बारातियों से बोलेरो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। मृतकों में दूल्हे के मामा व मौसा भी शामिल हैं। यह हादसा जलालपुर थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को जौनपुर से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

हादसे में क्षतिग्रस्त बस।

वाराणसी के बड़ागांव गई थी बारात

जलालपुर थाना क्षेत्र के तरियारी, सेहमलपुर गांव से बोलेरो चालक अतुल सरोज के भाई शैलेंद्र सरोज की बारात शनिवार को वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बौराहा गांव गई थी। जहां से सुबह साढ़े सात बजे बारात लौट रही थी कि वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर असबरनपुर गांव के पास जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस से बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो अपना ट्रैक छोड़कर दाहिने तरफ से दूसरे ट्रैक पर जा गिरी। वहीं, बस का आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। बस का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया।

तीन घायलों की हालत नाजुक

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन ऊदपुर निवासी रामलाल सरोज (52 साल), डिंगुरपुर निवासी जवाहिर प्रसाद सरोज (60 साल), कोतवालपुर निवासी संजय पंडित (50 साल) की मौत हो गई। रामलाल सरोज दूल्हे शैलेंद्र का मामा और जवाहिर सरोज मौसा थे। वहीं, तरियारी सेहमलपुर निवासी अतुल सरोज, मजीद, रामजीत सरोज गंभीर रुप से घायल हुए हैं। इन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष जलालपुर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो जौनपुर की है। हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VKhqnK