-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पूर्व मंत्री शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया) का पूर्व प्रदेश सचिव विकास बालियान फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार चलाते हुए पकड़ा गया। उसकी कार में लगी नंबर प्लेट, एक सिपाही के कार की थी। पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गंगानगर विकास बालियान गंगानगर में रहता है। उसके पास जो आई-20 कार है, उस पर जो नंबर है वह यूपी पुलिस में सिपाही ​ललित की कार का नंबर है। सिपाही मूल रूप से बुलंदशहर के भैंसापुर गांव का रहने वाला है उसकी तैनाती यहां मेरठ पुलिस लाइन में है।

विकास बालियान।

मुजफ्फरनगर और लखनऊ में कटा चालान

सिपाही ललित का कहना है कि उसके पास आई-20 स्पोर्टस कार है। उसके मोबाइल फोन पर सबसे पहले 1 जुलाई को मुजफ्फरनगर हाइवे पर ओवर स्पीड में कार का चालान होने का मैसेज आया, जबकि उस दिन उसकी कार बुलंदशहर में उसके गांव में खड़ी थी। इसके बाद 5 अक्टूबर को मैसेज आया जिसमें लखनऊ में नो पार्किंग में कार का चालान कटने की जानकारी दी गई। सिपाही का कहना है कि इस दिन भी उसकी कार बुलंदशहर में थी। जिसके बाद उसने गलत चालान काटे जाने की शिकायत पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों से की।

इसी दौरान सिपाही ललित को सूचना मिली की उसकी उसकी कार के नंबर लगी एक अन्य कार गंगानगर में चल रही है। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग के दौरान कार को पकड़ लिया। कार को विकास बालियान चला रहा था।

दो महीने पहले किया गया निष्कासित

बताया गया कि विवेक पूर्व में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का पूर्व प्रदेश सचिव रहा है। दो महीने पहले ही उसे पार्टी से निष्कासित किये जाने की बात कही जा रही है। जबकि पुलिस को उसने अपने आपको मंडल प्रभारी सहारनपुर परिक्षेत्र बताया है। पुलिस को विवेक बालियान ने बताया कि उसने यह कार कांधला के गांव नाला निवासी गौरव से खरीदी थी, गौरव इस समय हत्या के मामले में जेल में है। उसका कहना है कि उसके कार में नंबर प्लेट फर्जी है इसकी उसे जानकारी नहीं है। ​फिलहाल पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की बात कह रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेरठ पुलिस ने जब्त की कार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mM2QrK