-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

नये वर्ष के पहले दिन ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर कई परिवार पर भारी पड़ गया। उन्नाव में शुक्रवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में तेज टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस सवार बिहार के निवासी चार लोगों की मौत हो गई जबकि 14 घायलों में आठ गंभीर हैं।

बिहार से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार वॉल्वो बस एक्सप्रेसवे पर खड़े कंटेनर में पीछे से घुस गई। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। 14 घायलों में आठ गंभीर हैं। बस में 65 से 70 लोग सवार थे।

शुक्रवार सुबह बस अनियंत्रित होकर कंटेनर में घुस गई

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना अंतर्गत किलोमीटर संख्या 274 पर जमाल नगर गांव के पास शुक्रवार सुबह बिहार से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर खड़े कंटेनर में घुस गई। हादसे में चालक सहित तीन लोगों को मौत हो गई जबकि, एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया।

गंभीर रूप से घायल लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

वहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्रेन से बस को एक्सप्रेस-वे से हटाकर किनारे कराया और यातायात सुचारु कराया। इस दौरान करीब दो घंटा तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा। इस हादसे के कारण से यात्रियों में अफरा तफरी मची रही।

हादसे में मृतकों में शौकत रजा (22) पुत्र जफर हुसैन गांव बुद्धेश्वरी रामपुर थाना बैरगाछी जनपद अररिया बिहार, नसीम खान (23) पुत्र मुस्लिम खान गांव गौरा थाना सिमरी जनपद दरभंगा बिहार, फारुख पुत्र इसराइल मस्तान (14) गांव मटियारी थाना जोकीहाट जनपद अररिया बिहार व चालक सलाहुद्दीन पुत्र मोहम्मद अब्बास (35) गांव पिपरिया थाना झंझारपुर जिला मधुबनी बिहार शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना अंतर्गत किलोमीटर संख्या 274 पर जमाल नगर गांव के पास यह हादसा हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pHxiV4