-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार देर रात कार में आग लगने से एक नवविवाहिता जिंदा जल गई। पति-पत्नी मथुरा-वृंदावन से दर्शन करके वापस लखनऊ लौट रहे थे। हादसे में पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया। आग इतनी भयंकर थी कि महिला को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम फेल हो गया। वह अंदर ही बंद रह गईं। हालांकि हादसे की पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस ने वही जानकारी दी है जो पति ने पुलिस को बताई।

घटना देर रात की है। मोहनलाल गंज, लखनऊ निवासी विकास यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव की दो दिसंबर को कृष्णा नगर, कालिया खेड़ा (लखनऊ) निवासी रीमा पुत्री हरनाथ के साथ शादी हुई थी। पति-पत्नी बुधवार को मथुरा-वृंदावन दर्शन करने आए थे। बुधवार की रात वहीं पर रुके।

गुरुवार रात आगरा से लखनऊ लौट रहे थे

गुरुवार को आगरा होते हुए लखनऊ वापस लौट रहे थे। स्विफ्ट डिजायर कार से थे। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किमी 34.4 किमी चलने पर विकास को कार के बोनट से धुंआ उठता दिखा। उन्होंने कार रोक ली। बोनट खोलकर कार से धुंआ उठने का कारण जानने की कोशिश कर रहे थे। रीमा कार में अंदर ही बैठी थीं। तब तक बोनट से लगी आग कार में अंदर तक फैल गई। सेंट्रल लाक सिस्टम फेल हो गया।

आखों के सामने जिंदा जल गई पत्नी

विकास ने पत्नी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। पत्नी को बचाने में विकास झुलस गए। उनकी आंखों के सामने कार में पत्नी जल रही थी। वह बचा नहीं पाए। पुलिस को काल करके सूचना दे दी। कोहरे के कारण करीब एक घंटे में पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। तब तक आग में रीमा जल चुकी थी। कार में बस उनका कंकाल बचा था। शुक्रवार की सुबह विकास और रीमा के परिजन फतेहाबाद थाने पहुंचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बोनट से लगी आग कार में अंदर तक फैल गई जिससे सेंट्रल लाक सिस्टम फेल हो गया जिसकी वजह से पति लाख प्रसास के बावजूद पत्नी को बाहर निकालने में कामयाब नहीं हुआ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/381f6j5