उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के महावत पुर असहठ गांव में एक महिला पति से झगड़ा कर कुएं में कूद गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जान जोखिम में डालकर महिला को कुंए के अंदर जाकर बाहर निकाला और महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला का इलाज चल रहा है।
महिला को कुएं से निकालने में पुलिस को चार घंटे लग गए। वहीं, एसपी सतपाल अंतिल ने बताया की एक महिला पति से लड़कर कुएं में कूद गई थी। महिला की जान बच गई है। इसके लिए पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KvRARV